TentSaathi

रिफ़ंड और रद्दीकरण

यह नीति सिर्फ़ TentSaathi के प्लान (सॉफ़्टवेयर सदस्यता) पर लागू होती है। किराये के सामान का पैसा व्यापारी और ग्राहक के बीच का मामला है, उसमें हम शामिल नहीं होते।

पहले मुफ़्त आज़माइए

हर नए व्यापारी को एक हफ़्ता पूरी तरह मुफ़्त मिलता है, बिना कार्ड दिए। पैसा देने से पहले पूरा ऐप चलाकर देख लीजिए — यही सबसे अच्छा तरीक़ा है यह तय करने का कि यह आपके काम का है या नहीं।

रिफ़ंड कब मिलेगा

पैसा देने के 7 दिन के अंदर अगर आप कहें कि ऐप आपके काम का नहीं है, तो पूरा पैसा वापस — बशर्ते उस प्लान में 10 से ज़्यादा बुकिंग न बनी हों।

दो बार पैसा कट जाए, या तकनीकी ख़राबी की वजह से प्लान चालू ही न हो — ऐसी हालत में पूरा पैसा वापस, चाहे कितने भी दिन हुए हों।

7 दिन के बाद बचे हुए दिनों का आंशिक रिफ़ंड नहीं मिलता, पर आप प्लान बंद कर सकते हैं ताकि आगे पैसा न कटे।

कैसे माँगें

support@aivexallp.com पर लिखें या 9204298771 पर WhatsApp करें। अपना रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर और भुगतान की तारीख़ बता दें।

हम 3 कामकाजी दिन में जवाब देते हैं। रिफ़ंड मंज़ूर होने पर पैसा उसी तरीक़े से वापस जाता है जिससे आया था, और बैंक तक पहुँचने में 5–7 कामकाजी दिन लगते हैं।

रद्द करना

प्लान कभी भी बंद किया जा सकता है। बंद करने पर बचे हुए दिन तक ऐप चलता रहता है, उसके बाद नई बुकिंग बनना रुक जाता है।

प्लान बंद करने से आपका डेटा नहीं मिटता।

होम